आगरा।
विधि जगत और कलक्ट्रेट परिसर के वरिष्ठ स्तंभ, एडवोकेट वैलफेयर एसोसिएशन (कलक्ट्रेट) के अध्यक्ष टीपी सिंह चौहान का मंगलवार को निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और एसोसिएशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार, 28 जनवरी को सुबह 9:00 बजे ताजगंज स्थित मोक्षधाम पर किया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि:
उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एडवोकेट वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे कानूनी क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
वक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि टीपी सिंह चौहान को उनके मिलनसार स्वभाव और वकीलों के हितों के लिए किए गए कार्यों के लिए सदैव याद किया जाएगा।

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से
महासचिव दिनेश चंद्र शर्मा,सीपी सिंह जादौन, कुं. शैलराज सिंह, अशोक चौबे, अरुण सोलंकी, मुनेंद्र जादौन सहित अनेक अधिवक्ता शामिल थे ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




