आगरा, 26 सितंबर 2025:
आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार 26 सितंबर को 2001 में हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया।
वकीलों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजकर अधिवक्ता सुरक्षा कानून तुरंत लागू करने और गिरधर मालवीय आयोग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
Also Read – आगरा में वकीलों ने मनाया ‘काला दिवस’, न्यायिक कार्य ठप

एसोसिएशन के महासचिव लोकेंद्र शर्मा एडवोकेट द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 26 सितंबर 2001 को आगरा की जिला अदालत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस ने बर्बरता से लाठीचार्ज किया था, जिसमें कई वकील घायल हुए थे।
इस घटना के बाद, राज्य सरकार ने जांच के लिए गिरधर मालवीय आयोग का गठन किया था। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस प्रशासन को दोषी पाया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को विधानसभा में पेश नहीं होने दिया और दोषियों को बचाने का प्रयास किया।
वकीलों ने कहा कि वे 2001 से हर साल इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मना रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Also Read – फ़िरोज़ाबाद में एक दंपती की हत्या के 14 साल पुराने मामले में पांच को आजीवन कारावास

आज की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत एडवोकेट ने की और इसका संचालन महासचिव लोकेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया।
बैठक में श्रीकृष्ण शुक्ला, सुशील कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार बृथरिया, हरीश बत्तरा, आर.डी. सिंह कुशवाहा, वेद प्रकाश गुप्ता सहित कई वरिष्ठ और युवा वकील मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में सरकार से न्याय की मांग की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




