आगरा:
कमला नगर स्थित ‘त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स’ के मालिक जितेंद्र कुमार त्यागी को ₹5 लाख के चेक बाउंस मामले में अदालत ने तलब किया है।
यह आदेश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम)-7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने दिया।
गोविंद पुरी एक्सटेंशन निवासी प्रमोद यादव ने अपने वकील शिव शंकर मुद्गल के माध्यम से अदालत में एक मुकदमा दायर किया था।
Also Read – एडीए की जगह एमडीए के कागज़ बनवाकर मकान हड़पने की कोशिश, दो पर मुकदमा दर्ज

यादव ने आरोप लगाया कि त्यागी ने अपनी दुकान बेचने का सौदा उनसे किया था और इसके लिए उनसे पैसे भी ले लिए, लेकिन बाद में सौदा नहीं किया।
जब यादव ने अपनी रकम वापस मांगी, तो त्यागी ने ₹5 लाख का चेक दिया।

यह चेक जब भुगतान के लिए बैंक में जमा किया गया, तो वह बाउंस हो गया।
इसके बाद यादव ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
एसीजेएम-7 ने मामले की सुनवाई के लिए आरोपी जितेंद्र कुमार त्यागी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




