आगरा ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर आज सुनवाई टल गई।
कंगना की अधिवक्ता के उपस्थित न होने के कारण विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए माननीय लोकेश कुमार की अदालत में बहस नहीं हो सकी।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त, 2025 को होगी।
Also Read – 🌼 जैन श्वेताम्बर पर्युषण महापर्व का शुभारंभ: जैन स्थानक महावीर भवन बह रही है धर्म, तप और ज्ञान की त्रिवेणी

मामले की सुनवाई के दौरान, कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी ने स्थानीय अधिवक्ता के माध्यम से अदालत को सूचित किया कि वे सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण मामले में व्यस्त होने के कारण आज उपस्थित नहीं हो सकती हैं। उन्होंने अदालत से बहस के लिए कोई और तारीख देने का अनुरोध किया।

न्यायालय ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले में बहस के लिए 29 अगस्त, 2025 की नई तारीख निर्धारित की है।
अब इस दिन कंगना के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर बहस सुनी जाएगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- व्यापारिक कर्ज न चुकाने पर महिला उद्यमी को न्यायिक समन, 2.6 लाख के चेक बाउंस का है मामला - July 3, 2026
- गांजा तस्करी के आरोप से युवक दोषमुक्त, पुलिस की गवाही और जब्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल - July 3, 2026
- आगरा की अदालत का कड़ा फैसला, दुष्कर्म करने वाला ममिया ससुर को दस वर्ष के कठोर कारावास के सज़ा - July 3, 2026




