आगरा २६ मई ।
एसीजेएम-10 माननीय मोहम्मद साजिद की अदालत ने अमानत में खयानत और अन्य आरोपों के तहत दिनेश कुमार पुत्र दयाल चंद, निवासी यादव कॉलोनी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा को अदालत में तलब करने का आदेश दिया है।
यह मामला बनारसी लाल पुत्र स्वर्गीय भूरी सिंह, निवासी सिद्ध सहनी नगर, थाना शाहगंज, आगरा ने अपने अधिवक्ता लीडर वर्मा के माध्यम से दायर किया है।
वादी बनारसी लाल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 10 जनवरी 2023 को दिनेश कुमार के पास 4 लाख रुपये की लॉटरी डाली थी, जिसके लिए उन्होंने प्रतिमाह 20 हजार रुपये की किस्तें जमा की थीं।
Also Read – चेक डिसऑनर मामले में महिला आरोपी अंजू मोहन तलब
शिकायत के अनुसार, लॉटरी की मियाद पूरी होने के बाद भी आरोपी दिनेश कुमार ने वादी को पैसे वापस नहीं किए। बल्कि, जब बनारसी लाल ने अपने पैसे मांगे, तो दिनेश कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज की।
वादी के मुकदमे पर संज्ञान लेते हुए, एसीजेएम-10 माननीय मोहम्मद साजिद ने मामले की सुनवाई के लिए आरोपी दिनेश कुमार को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




