आगरा २० मई ।
धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में घिरे सत्य प्रकाश अग्रवाल पुत्र मोहन लाल अग्रवाल, निवासी कर्मयोगी कमला नगर, को जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक ने अग्रिम जमानत दे दी है। उनकी रिहाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
क्या था मामला ?
यह मामला कमला नगर थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता श्रीमती रीतू अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि वह गणेश आर्केड मार्केट, शाह मार्केट की स्वामिनी हैं।
Also Read – पति को अदालत से फिर नहीं मिली राहत, जमीन विवाद में निचली अदालत का फैसला बरकरार
उनके अनुसार, उनके भतीजे सत्य प्रकाश अग्रवाल और उनकी पत्नी राखी अग्रवाल इस दुकान को हड़पना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने फर्जी कागजात तैयार किए।
अदालत का फैसला
जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक ने आरोपी के वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रकाश शर्मा के तर्कों को सुनने के बाद सत्य प्रकाश अग्रवाल का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।
इस आदेश के बाद सत्य प्रकाश अग्रवाल को अब इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




