कंगना की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता करेगी बहस
आगरा २३ अप्रैल ।
भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों के अपमान एवं देशद्रोह के मामले में गुरुवार को एमपी एमएलए कोर्ट माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस सुनी जाएगी।
ज्ञात हो कि विगत तिथियां पर दोनों पक्षों द्वारा अपनी अपनी लिखित बहस कोर्ट में प्रस्तुत की जा चुकी है। विगत दो तिथियां से कंगना रनौत की ओर से स्थानीय अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बहस के लिए समय मांगा और तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी की तबीयत खराब होने के कारण बहस के लिए नहीं आ सकी हैं कोई अग्रिम तिथि दी जाए ।
Also Read – आगरा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने पी एन बी कर्मी की दुर्घटना मृत्यू पर दिए लाख 50 हजार रुपये दिलाने के आदेश
जिस पर वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट की ओर से तमाम अधिवक्ताओं ने आपत्ति की ।
लेकिन कोर्ट ने कंगना रनौत के अधिवक्ता को अंतिम अवसर देते हुए 24 अप्रैल 2025 की तिथि बहस के लिए नियत कर दी थी ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




