आगरा में चल रहे जयचंद मानहानि केस में सुनवाई की अगली तिथि 13 मई को

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा 07 अप्रैल ।

महाराज जयचंद मानहानि केस संख्या- 643/2025, अजय प्रताप सिंह बनाम देवकीनंदन ठाकुर केस की सुनवाई आगरा एसीजेएम-10 माननीय मोहम्मद साज़िद की कोर्ट में हुई। दौरान सुनवाई देवकीनंदन व उनके अधिवक्ता अनुपस्थिति रहे।

Also Read – बल्बा, मारपीट कर घातक चोटें पहुंचाने के आरोपी ने 15 दिन में स्वयं को किशोर अपचारी घोषित नहीं कराया तो निरस्त होगी जमानत

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछली तिथि 7 मार्च को देवकीनंदन के प्रतिनिधि पीयूष गर्ग ने न्यायालय में बताया था कि उनके अधिवक्ता अगली तिथि पर जबाब लगाएंगे लेकिन आज अनुपस्थिति रहे।

न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 13 मई नियत की है। दौरान सुनवाई वादी के अधिवक्ता नरेश सिकरवार व एस पी सिंह सिकरवार न्यायालय में उपस्थित रहे।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin & Channel Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *