वादी की फर्म से 33 लाख रुपये के जूते के डिब्बे ले नहीँ किया था भुगतान
अमानत में खयानत आरोप में तलब हुये पिता पुत्र
आगरा 02 अप्रैल ।
33 लाख रुपये के जूते के डिब्बे लेकर भुगतान नहीं करने पर एसीजेएम 1 माननीय पंकज कुमार ने भारत एक्सपोर्ट के प्रोप्राइटर पिता पुत्र को अमानत मे खयानत के। आरोप में अदालत मे तलब करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादी ब्रज मोहन अग्रवाल की कोरोपेक इंडिया के नाम से बाईपुर सिकन्दरा में जूते के डिब्बे बनाने की फर्म है। विपक्षी भारत एक्सपोर्ट् के प्रोप्राइटर तेजपाल खुराना एवं उनके पुत्र पारस खुराना ने वादी की फर्म से वर्ष 2017 से जूते के डिब्बे क्रय किये जाते रहे।विपक्षी गण पर वादी की फर्म कें 33,39,852/- रुपयें बकाया चल रहे थे।
Also Read – फर्जी एग्रीमेंट कर 5 करोड़ 40 लाख में सौदा तय करने के आरोपी की अग्रिम जमानत निरस्त
निरन्तर तगादे के बाद भी विपक्षी गण द्वारा भुगतान नहीं करने पर वादी नें अपने अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया।
जिस पर एसीजेएम 1 माननीय पंकज कुमार ने अमानत में खयानत के आरोप में पिता पुत्र को मुकदमे के विचारण हेतु अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




