आगरा 17 फरवरी ।
महिला से गाली गलौज एवं मारपीट कर चोटे पहुंचाने के आरोपी चेती सिंह एवं उसके दो पुत्रगण जितेंद्र एवं बबलू निवासी गण नगला सिकरवार, थाना मलपुरा, जिला आगरा को दोषी पाने के बाद भी जेल की सजा ना देते हुए एसीजेएम 2 माननीय बटेशवर कुमार ने एक वर्ष की परिवीक्षा पर रिहाई के आदेश दिये हैं ।
थाना मलपुरा मे दर्ज 12 वर्ष पूर्व दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा मुकेश कुमार निवासी नगला सिकरवार थाना मलपुरा जिला आगरा का आरोप था कि 18 जुलाई 2013 की सुबह वह अपनी पत्नी श्रीमती विमलेश के साथ खेत की बुबाई करा रहे थे।
Also Read – 4 वर्ष पूर्व पूर्व व्यापार के लिए 5 लाख उधार लेकर दे दिया चेक, वह भी हो गया बाउंस आरोपी अदालत में तलब

उसी दौरान ट्रैक्टर ले कर आये । आरोपी चेती सिंह एवं उसके पुत्र गण जितेंद्र एवं बबलू ने बुबाई का विरोध कर लाठी, डंडों से वादी एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की।
एसीजेएम 2 माननीय बटेशवर कुमार ने वादी के अधिवक्ता सुरेश चन्द सोनी के तर्क पर आरोपियों को दोषी पाने के बाबजूद जेल की सजा ना दें, एक वर्ष सदाचार की अवधि पर परिवीक्षा पर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




