आगरा बार एसोसिएशन ने बुलाई थी साधारण सभा की बैठक
आगरा 10 जनवरी।
‘एक परिसर एक बार’ की आगरा बार एसोसिएशन का प्रयास शुक्रवार को सफल होता नहीं दिखा। आगरा बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही हंगामा होने लगा। हंगामेदार बैठक में अधिवक्ताओं में इस मुद्दे पर आपसी मतभेद भी उभर कर सामने आ गए। कुछ अधिवक्ता ‘एक परिसर एक बार’ के मुद्दे पर पक्ष में दिखाई दिए तो कई इसके विरोध में नजर आए।
काफी देर जब स्थिति बनती नहीं दिखी तो इसी बीच आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार ने कहा कि ‘एक परिसर एक बार’ पर 13 जनवरी को आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में वोटिंग कराई जाएगी। अगर सहमति नहीं बनती है तो 13 को वोटिंग कराए जाने का पहले से निर्धारित था।

वहीं ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश पाठक ने कहा था कि वह अपनी संस्था का किसी भी अन्य बार एसोसिएशन में विलय नहीं करेंगे। आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को करीब 11:30 बजे एक बार एक परिसर के मुद्दे पर बैठक शुरू हुई कुछ अधिवक्ताओं का कहना था कि एक परिसर में एक बार होने से अधिवक्ताओं को उसका लाभ मिलेगा तथा अधिवक्ताओं की शक्ति और मजबूत होगी।
यह एक अच्छा प्रयास है सभी अधिवक्ताओं को इस प्रयास का समर्थन करना चाहिए । इससे आने वाले अधिवक्ताओं को भी लाभ मिलेगा । कभी कुछ अधिवक्ताओं ने इस पहल का विरोध किया तो अधिवक्ताओं के आपसी मतभेद इस मुद्दे पर सामने आए । इसके बाद अधिवक्ताओं में हंगामा हो गया ।
कुछ अधिवक्ता इस मुद्दे का समर्थन कर रहे थे तो कुछ इसका विरोध हंगामा होने के कुछ देर बाद आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सहमति न बनने पर 13 जनवरी को इस मुद्दे पर मतदान करने की बात कही। पुलिस को भी सुरक्षा की दृष्टि से एक पत्र दिया गया है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




