आगरा 17 दिसम्बर ।
अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में आरोपित शायर उर्फ विनय एवं मोहम्मद साजिद की जमानत स्वीकृत कर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय परवेज अख्तर ने रिहाई के आदेश दिये है ।
थाना शाहगंज में दर्ज मामले के अनुसार वादनी मुकदमा ने थाने पर तहरीर दें आरोप लगाया कि 6 नवम्बर 25 की रात्रि 8 बजें करीब वह घर से सामान लेने बाजार जा रहीं थी। घर के पास स्थित जूते की फैक्ट्री के पास पहुंचने पर एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ अंदर खींच लिया।
Also Read – लूट एवं अन्य धारा में आरोपित सगे भाई बरी

इस बीच तीन लड़के भी अंदर आ गये। उनके द्वारा छेड़छाड़ हेतु खींचतान शुरू कर दी। वादनी के घर वालों द्वारा खोजबीन करने पर आरोपी युवक बाहर से ताला बंद कर भाग गये। वादनी की चीख पुकार सुन उसके घर वालो ने उसे बाहर निकाला।
अदालत ने घटना की रिपोर्ट एक दिन की देरी से दर्ज कराने एवं आरोपियों के अधिवक्ता एस.के.गौतम एवं प्रतिभा आर्य के तर्क पर आरोपियों की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




