आगरा 06 दिसंबर ।
आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के केस संख्या-1049/2024 अजय प्रताप सिंह आदि बनाम के.के.मोहम्मद आदि की सुनवाई अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम माननीय अमृषा श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई।
दौरान सुनवाई वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने माननीय न्यायालय को बताया कि विपक्षी संख्या-2 टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन फतेहपुर सीकरी को माननीय न्यायालय का नोटिस मिल चुका है जिसका तामिला पत्रावाली में 7 अक्टूबर को दाखिल किया जा चुका है लेकिन विपक्षी संख्या 2 अभी तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ अतः विपक्षी संख्या 2 के विरूद्ध एक्स पार्टी आदेश पारित किया जाए एवं विपक्षी संख्या 1 के.के.मोहम्मद के अधिवक्ता ने माननीय न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि उन्हें अभी तक वाद पत्र की कॉपी नहीं मिली है ।
Also Read – प्लास्टिक गोदाम में कार्यरत महिला श्रमिक के साथ दुराचार दुराचार एवं धमकी आरोपी ठेकेदार अदालत से बरी

जिसपर वादी अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि विपक्षी गणों की वाद पत्र की छायाप्रति पत्रवाली में वाद दायर करते समय ही दाखिल कर दी थी।जिन्हें विपक्षीगण को स्वयं प्राप्त करना होगा ।
माननीय न्यायालय ने वादी के इस कथन को आदेश में अभिलिखित कर दिया तथा सुनवाई की अगली तिथि 20 जनवरी नियत की।
आज दौरान सुनवाई न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सिकरवार व एस.पी एल.सिंह सिकरवार उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




