आगरा/ प्रयागराज 01 अक्टूबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हापुड़ के विकास पुरी सासनी मोहल्ले में स्थित बच्चा पार्क में किसी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी है और कहा है कि कार्यालय भवन का किसी रूप में इस्तेमाल न किया जाय।
याचिका में आरोप है कि बच्चों के लिए बने कार्यालय को दूकानों में परिवर्तित कर दिया गया है और नई दूकानों का निर्माण किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर ने भी कहा है की कार्यालय को दूकान में बदलने की अनुमति नहीं दी गई है।
इसके बावजूद बच्चा पार्क कार्यालय को दूकानों में तब्दील किया गया है।जिसको लेकर यह जनहित याचिका दायर की गई है।

राजीव कुमार शर्मा की जनहित याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश अरूण भंसाली तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने की।
कोर्ट ने राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन से याचिका पर जवाब मांगा है और अगली सुनवाई की तिथि 11 नवंबर तय की गई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




