आगरा 18 दिसम्बर ।
दलित उत्पीड़न, अश्लील हरकत, मारपीट एवं धमकी देने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट माननीय राजेंद्र प्रसाद ने 6 आरोपियों को मुकदमे के विचारण हेतु अदालत में तलब करने के आदेश दिये है ।
मामले के अनुसार श्रीमती सरिता पत्नी अमर सिंह निवासी लादुखेड़ा थाना सैंया, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता मो.नासिर अब्बासी एवं रजिया खान के माध्यम से अदालत में परिवाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उसका पति हलवाई का कार्य करने के कारण बाहर रहता हैं। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैं ।
Also Read – कंगना बुधवार को भी आगरा कोर्ट में नहीं हुई हाजिर

27 अप्रेल 23 की रात्रि 7.30 बजे करीब वादनी अपने घर में खाना बना रहीं थीं उसी समय श्याम सुंदर, सतेंद्र, नरेश, सुधाकर त्यागी, सतीश, देवेंद्र त्यागी समस्त निवासी गण लादुखेड़ा थाना सैंया, जिला आगरा ने एक युवक को शराब पिला वादनी के घर में घुसा दिया ।आरोपियों नें उससे कहा तू इसकी लड़की को पकड़ लें तुझे हम पैसे देंगे।
वादनी के विरोध पर आरोपियों ने वादनी को लाठी डंडे से मारपीट कर नीचें गिरा कर उसके कपड़े फाड़ दिये। आरोपी श्याम सुंदर ने वादनी की पुत्री को दबोच कर उससे अश्लील हरकत की। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर गांव छोड़ कर भाग जानें कि धमकी दी।पुलिस चौकी जाने पर आरोपी सतेंद्र ने वादनी पर कट्टा तान बच्चों सहित जिंदा जलाने की धमकी दी ।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग लड़के की हत्या और यौन उत्पीड़न के दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला
पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करनें पर वादनी के अदालत में परिवाद प्रस्तुत करनें पर अदालत ने मुकदमें कें विचारण हेतु आरोपियों को अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







