आगरा।
दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर, पार्किंग और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर यूनाइटेड बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला जज से मुलाकात की।
एसोसिएशन ने परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, शुद्ध पेयजल और व्यवस्थित पार्किंग की भारी कमी है।
इसके अलावा न्यायालय कक्षों की अव्यवस्था, बाबुओं की मनमानी तथा पीठासीन अधिकारियों के समय पर न बैठने के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के दौरान जिला जज ने सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनके जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि पार्किंग, नए चैंबर के निर्माण और डिजिटल कार्ड योजना पर कार्य तेजी से चल रहा है। माननीय उच्च न्यायालय से इस संबंध में अंतिम अनुमति मिलते ही धरातल पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर यूनाइटेड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा और सचिव दीपक नागर के नेतृत्व में नरेश शर्मा, नरेश पारस, बाबा दीवान सिंह, रामेंद्र पचौरी, सुनील पाराशर, रिंकी राजपूत, रोशनी गुप्ता, विनय गुप्ता, अमन चौधरी, शानू खान, अरुण तेहरिया, अजय शर्मा और अधर शर्मा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




