आगरा, 26 जून: एक अपहरण के मामले में आरोपी किशन पुत्र महेश निवासी सुभाष पुरम, बोदला, थाना जगदीशपुरा, जिला आगरा को अपर जिला जज 15 माननीय राजीव कुमार पालीवाल ने बरी कर दिया है।
यह फैसला तब आया जब पीड़िता ने अदालत में बयान दिया कि वह आरोपी के साथ अपनी मर्जी से गई थी, उसी से शादी की है, और वर्तमान में वह गर्भवती है।
क्या था मामला ?
थाना जगदीशपुरा में दर्ज मामले के अनुसार, वादी मुकदमा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को 11 अक्टूबर, 2021 की शाम 4 बजे उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाला आरोपी किशन उर्फ गुंडा बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। वादी के अनुसार, घटना के समय उनकी बेटी नाबालिग थी।
Also Read – आगरा: मुकदमा वापस न लेने पर मारपीट और लूट, सीजेएम के आदेश पर केस दर्ज
इस मामले में वादी मुकदमा, पीड़िता सहित कुल छह गवाह अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान, पीड़िता ने अपनी गवाही में स्पष्ट कहा कि वह आरोपी के साथ अपनी मर्जी से गई थी। उसने यह भी बताया कि उसने अपनी मर्जी से आरोपी से शादी की है और अब वह आरोपी के साथ से गर्भवती है।
अपर जिला जज 15 माननीय राजीव कुमार पालीवाल ने पीड़िता के बयान और आरोपी के अधिवक्ता फैजान अली के तर्कों पर विचार करते हुए आरोपी किशन को बरी करने का आदेश दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







