चेक बाउंस मामला: ‘त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स’ के संचालक को अदालत ने किया तलब

आगरा। साढ़े सात लाख रुपये के चेक डिसऑनर (बाउंस) होने के मामले में आगरा की एक अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 (ACJM) माननीय अनुज कुमार ने कमला नगर स्थित ‘त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स’ के प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार को मुकदमे के विचारण के लिए अदालत में तलब करने के आदेश जारी किए हैं। […]

Continue Reading

सामूहिक दुराचार और करोड़ों की चोरी के आरोप में दो सगे भाई बरी, कोर्ट ने माना साक्ष्यों का अभाव

आगरा। जनपद की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सामूहिक दुराचार और भारी मात्रा में जेवरात चोरी करने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे दो सगे भाइयों को बाइज्जत बरी कर दिया है। एडीजे माननीय यशवंत कुमार सरोज (फास्ट ट्रैक कोर्ट-1) ने साक्ष्यों के पूर्णतया अभाव और मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि न होने के आधार […]

Continue Reading

युवती का पीछा करने और प्रताड़ित करने वाले दोषी को एक वर्ष के कारावास की सजा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की एक अदालत ने युवती का पीछा करने, छेड़छाड़ करने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने आरोपी मंजीत राठौर को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कठोर कारावास और आर्थिक दंड की […]

Continue Reading

पुरानी रंजिश में हत्या: 24 साल बाद तीन सगे भाइयों को उम्रकैद

आगरा: जनपद के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पलिया में हुई एक युवक की हत्या के मामले में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। एडीजे (6)माननीय नीरज कुमार महाजन ने तीन सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना का विवरण: यह मामला 23 अप्रैल 2001 का […]

Continue Reading

5 लाख का चैक डिसऑनर: 43 क्विंटल से अधिक ‘पिग’ उधार लेकर नहीं चुकाए पैसे, आरोपी कोर्ट में तलब

आगरा: व्यापारिक लेनदेन में धोखाधड़ी और चैक बाउंस होने के एक मामले में आगरा की एक अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने 5 लाख रुपये के चैक डिसऑनर मामले में आरोपी वंशी लाल चौधरी को अदालत में पेश होने के लिए तलब किया है। जानिए क्या […]

Continue Reading

हथियार के बल पर मोटरसाइकिल लूटने वाले को 5 वर्ष की सजा

आगरा: जनपद के बरहन थाना क्षेत्र में हुई एक पुरानी लूट के मामले में न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। एडीजे-3 (अपर जिला जज) माननीय विकास गोयल ने आरोपी नीटू उर्फ नीतू शर्मा को लूट का दोषी पाते हुए पाँच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। जानिये क्या था मामला ? यह मामला […]

Continue Reading

18 लाख की ठगी: एस.एन. हॉस्पिटल की कर्मचारी को सेशन कोर्ट से बड़ी राहत, सीजेएम का आदेश निरस्त

आगरा। एस.एन. मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में कार्यरत जूनियर असिस्टेंट रितिका कनोजिया को धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-14) माननीय ज्योत्स्ना सिंह ने सीजेएम कोर्ट द्वारा प्रार्थना पत्र खारिज करने के पुराने आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने सीजेएम […]

Continue Reading

नशीले पदार्थ की बरामदगी का 14 साल पुराना मामला: महिला समेत तीन आरोपी बाइज्जत बरी

आगरा। अफीम डोडा पाउडर बरामदगी के 14 साल पुराने एक मामले में विशेष न्यायालय (NDPS एक्ट) ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश माननीय विवेक कुमार ने साक्ष्यों के अभाव और कानूनी प्रक्रियाओं के उल्लंघन के चलते आरोपी महिला सहित तीन लोगों को बरी करने के आदेश दिए हैं। क्या था मामला ? घटना 14 […]

Continue Reading

चैक डिसऑनर: 18 महीने से गवाही देने नहीं पहुंचा वादी, अदालत ने आरोपी को किया बरी

आगरा। चैक डिसऑनर (Check Dishonor) के एक पुराने मामले में स्थानीय अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। वादी के लंबे समय तक अदालत में उपस्थित न होने और साक्ष्यों के अभाव के चलते अतिरिक्त न्यायालय संख्या 1 के पीठासीन अधिकारी माननीय राज बहादुर सिंह मौर्य ने आरोपी पूरन चंद जैन को दोषमुक्त (बरी) करने के […]

Continue Reading

मेडिकल रिपोर्ट के अभाव में हमले के आरोपी को मिली जमानत, जिला जज ने सुनाया फैसला

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र के कीथम गांव में एक बुजुर्ग के दांत तोड़ने और उनके बेटे का सिर फोड़ने के गंभीर मामले में जिला जज की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। न्यायालय ने यह फैसला अभियोजन पक्ष द्वारा घायलों के अस्पताल में भर्ती होने या उपचार से संबंधित पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत न […]

Continue Reading