आगरा
आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुनेश कुमार शर्मा का 22 सितंबर, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है।
उनके निधन से पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज सिविल कोर्ट परिसर, आगरा में राज्य कर्मचारी कैंटीन के सामने एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Also Read – हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग पर आगरा मंडल के अधिवक्ता 26 सितंबर को कार्य से रहेंगे विरत

शोक सभा में हरजीत अरोरा, जगबीर सिंह, तीर्थराज सिंह, सुरेश गौतम, प्रदीप राठौर, अनिल शर्मा, बॉबी कपूर, दीवान सिंह वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अचल सिंह (पूर्व एसपीओ), जयपाल सिंह कुशवाहा (पूर्व एडीजीसी), अशोक परमार, अनूप कुमार, राजेंद्र कुमार बबीना, शांत, नितेंद्र सिंह, नीरज राजपूत सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा का संचालन ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव भारत सिंह एडवोकेट ने किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







