आगरा: १३ अगस्त ।
फतेहाबाद में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी, पेटू उर्फ खुदा बक्श को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय सोनिका चौधरी ने 10 साल की कैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई है।
यह मामला 12 नवंबर 2023 का है, जब लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रात करीब 2 बजे घर से लापता हो गई थी। तलाश करने पर पता चला कि पेटू उर्फ खुदा बक्श उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
Also Read – प्रेमिका की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास और 2 लाख 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा

पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ समय बाद पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। मेडिकल जांच और बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं।
विशेष अभियोजन अधिकारी माधव शर्मा ने अदालत में पीड़िता, उसके पिता, मां और अन्य सहित कुल सात गवाहों को पेश किया।
अदालत में उपलब्ध साक्ष्यों और अभियोजन पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने आरोपी पेटू उर्फ खुदा बक्श को दोषी पाया और उसे 10 साल की कठोर कारावास और 50,000/- रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







