सेवानिवृत्त पेशकार / लिपिक कर सकते है 15 अक्टूबर तक आवेदन
आगरा 04 अक्टूबर ।
आगरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कार्यालय की सूचनुसार ज़िला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय विवेक संगल के निर्देशानुसार विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की संशोधित धारा-22 बी के अंतर्गत जनउपयोगी सेवाओं, यातायात सेवा, डाक तार सेवा, टेलीफोन सेवा, विद्युत, प्रकाश, जल सेवा, लोक सफाई व स्वच्छता प्रणाली सेवा अस्पताल वह औषधालय सेवा, बीमा सेवा, शैक्षिक या शैक्षणिक संस्थानों व आवास और भू संपदा सेवा के विवादों के निस्तारण-आर्थ गठित स्थाई लोक अदालत हेतु जनपद आगरा में एक पेशकार की नियुक्ति की जानी प्रस्तावित है।

जिनका कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगा। 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उनकी सेवा समाप्त मानी जाएगी। पेशकार को रुपए 9000/- रुपए प्रतिमाह, नियत वेतन के रूप में दे होगा।
उन्हें कोई अन्य भत्ता देय नहीं होगा। पेशकार की अर्हता जनपद न्यायालय/जिलाधिकारी कार्यालय से सेवा निवृत पेशकार/लिपिक की होगी।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी के द्वारा यह अवगत कराया गया की सेवा निवृत पेशकार/लिपिक पद के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि दिनांक 01.10.2024 तक रखी गईं थी जिसको अब आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15.10.2024 समय 5:00 बजे तक कर दी गई है।
आवेदन पत्र के साथ अपना नवीनतम 02 पासपोर्ट आकार का फोटो, पहचान पत्र की छाया प्रति व शैक्षणिक अनुभव प्रमाण पत्र की छाया प्रति अवश्य संलग्न करें। अपूर्ण प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




