आगरा 25 फ़रवरी ।
अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित वकील विरोधी संशोधन के विरोध में आज मंगलवार को आगरा सेशन कोर्ट के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर में जुलूस निकाला। इसके बाद एम.जी. रोड पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की बदनीयत से अधिवक्ता समाज जागरूक हो गया है और अब किसी भी तरह की झांसे बाजी में आने वाला नहीं हैं।
यदि आंदोलन के बाद सरकार काले कानून को वापस ले रही है तो संशोधन वकीलों के हित में करे और नए ड्राफ्ट को अधिवक्ता समाज के बीच में विचार करने के लिए प्रस्तुत करें। यदि ड्राफ्ट वकीलों के हित में होगा तभी इसे वकील स्वीकार करेंगे अन्यथा वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने 4 समान मामलों मे आरोपी किशोर अपराधी को जमानत देने से किया इंकार

एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि अधिवक्ता लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं। सरकार इस प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर कतई गम्भीर दिखाई नहीं दे रही है । उल्टा काला कानून लाकर अधिवक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों को कुचलना चाहते है। जिसे अधिवक्ता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
Also Read – वादी एवं अन्य गवाहों के मुकरने से बल्बा, धमकी, घर में घुस कर मारपीट करने के पांच आरोपी बरी
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हापुड़ लाठीचार्ज के बाद प्रदेश सरकार ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का भरोसा दिलाया था।लेकिन सरकार अपने भरोसे पर आज तक खरी नहीं उतरी है ।
इसलिए सरकार द्वारा संशोधन बिल पर दिए जा रहे भरोसे के झांसे में आकर अधिवक्ता समाज आंदोलन के रास्ते से अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र और प्रदेश सरकार अधिवक्ता हित में बिल नहीं लाती है तो सरकार को वकीलों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। जिसके परिणाम गम्भीर होंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




