आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अलीगंज को आदेश
आगरा 07 जनवरी ।
चैक डिसऑनर होने के मामले में आरोपित व्यवसायी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी कर एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने उसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अलीगंज को आदेश दिये है ।
Also Read – लूट एवं बरामदगी का आरोपी बरी

मामले के अनुसार वादी मुकदमा सचिन कुमार ने अशोक कुमार पुत्र जय देव गुप्ता अलीगंज, जिला एटा के विरुद्ध अपने अधिवक्ता शुभम पाल सिंह के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया था ।
आरोपी द्वारा लंबे समय से अदालत में हाजिर नहीँ होने पर एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने आरोपी व्यवसायी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी कर उसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अली गंज को आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- चेक बाउंस मामला: चांदी में निवेश के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी दीपक प्रजापति को कोर्ट ने किया तलब - March 25, 2026
- साक्ष्य के अभाव में पति की हत्या की आरोपी पत्नी और प्रेमी बरी: एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला - March 25, 2026
- करोड़ों की ठगी का मामला: आरोपी विवेक कुमार सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - March 25, 2026







