आगरा 20 जनवरी ।
आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के फतेहपुर सीकरी के केस संख्या-1049/2024, अजय प्रताप सिंह बनाम के के मोहम्मद आदि की सुनवाई अतिरिक्त सिविल जज (सी०डि०) -1, आगरा में हुई।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि केस में आज विपक्षी संख्या 1 के के मोहम्मद के अधिवक्ता विवेक कुमार शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने वादपत्र की छायाप्रति प्राप्त की। उन्होंने केस में अपना लिखित जबाब दाखिल करने के लिए न्यायालय से समय मांगा, वही विपक्षी संख्या 2 टूरिस्ट गाइड एशोसिएशन फतेहपुर सीकरी अभी तक उपस्थित नहीं हुआ है ।

जबकि न्यायालय के समन विपक्षी संख्या 2 को मिल चुके है । पिछली तारीख 6 दिसम्बर को न्यायालय ने विपक्षी संख्या 2 को केस में अपना लिखित जबाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया था ।लेकिन विपक्षी संख्या 2 आज भी दौरान सुनवाई उपस्थित नहीं हुआ । जिस पर न्यायालय ने विपक्षी संख्या 2 के विरुद्ध एक पक्षीय वाद की कार्यवाही किये जाने के आदेश पारित किए।
माननीय न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 28 फरवरी नियत की है। फतेहपुर सीकरी केस की सुनवाई माननीय न्यायाधीश अमृषा श्रीवास्तव के न्यायालय में चल रही है।
आज दौरान सुनवाई वादी पक्ष के अधिवक्ता नरेश सिकरवार, एस पी सिंह सिकरवार , वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह व विपक्षी अधिवक्ता विवेक कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin



