आगरा 27 फ़रवरी
पूर्व रंजिश वश हत्या प्रयास, अशलील छेड़छाड़ एवं अन्य आरोप में एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष फतेहपुर सीकरी को दिये है ।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा खूब चन्द पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम महदउ, थाना फतेहपुर सीकरी, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता राम स्वरूप कुशवाह के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि आरोपियों से उसका जमीन सम्बंधित मुकदमा न्यायालय में लंबित हैं।
Also Read – साक्ष्य के अभाव में दुराचार एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी बरी

उक्त मुकदमें में अदालत ने आरोपी अशोक, भूदेव, महेश, हरीश, दिनेश, कौशल एवं श्रीमती सुनीता के विरुद्ध नोटिस जारी किये थे।
इसकी रंजिश वश 4 अक्टूबर 24 की शाम आरोपियों नें लाठी, डंडे, सब्बल, सरिया, फावड़ा, फरसे से लैस हो गाली गलौज करते हुये वादी के घर पर धावा बोल वादी से मारपीट की। वादी की पुत्रियों द्वारा बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ अश्लील हरकत की।आरोपियों द्वारा घर में तोड़फोड़ कर नगदी एवं जेवर भी चुरा लियें गयें।
एसीजेएम 7 माननीय अनुज कुमार सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना कें आदेश थानाध्यक्ष फतेहपुर सीकरी को दिये हैं ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- उपभोक्ता आयोग प्रथम का अहम फैसला: लोन चुकता होने के बाद मूल बैनामा वापस न करने पर पीएनबी पर लगाया दो लाख तीस हज़ार का जुर्माना - August 24, 2026
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026




