बीमार बताकर बहस के लिए मांगा समय
कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए तिथि की नियत।
आगरा २१ अप्रैल ।
भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में आज बहस नहीं हो सकी। कंगना की ओर से स्थानीय अधिवक्ता ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनसूया चौधरी की तबीयत खराब होने का कारण बहस के लिए अदालत में हाजिर नहीं हो सकी हैं। अतः समय दिया जाए।
Also Read – चैक डिसऑनर आरोपी को एक वर्ष कैद और एक करोड़, पांच लाख, चालीस हजार के अर्थ दंड की सज़ा

इस पर वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, सुरेंद्र लाखन, बी एस फौजदार, आर एस मौर्य, राकेश नौहवार, सुमंत चतुर्वेदी, उमेश जोशी, राम मोहन शर्मा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि विगत तिथि पर भी विपक्षीया की ओर से यही बहाना बनाकर बहस नहीं की गई थी।
9 महीने का समय एक लंबा समय उक्त वाद में सुनवाई को हो गया।
स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह ने कंगना रनौत को बहस के लिए अंतिम अवसर देते हुए 24 अप्रैल 2025 की तिथि नियत कर दी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




