आगरा १६ अप्रैल ।
हिमाचल के मंडी क्षेत्र भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना के मामले में स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट में आज बुधवार को बहस होगी।
ज्ञात हो कि विगत तिथि पर कंगना रनौत की ओर से स्थानीय अधिवक्ता ने वाद पत्र का जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा था।
Also Read – मां ने दर्ज कराया पुत्र, पुत्र वधु, नाती आदि के विरुद्ध मुकदमा

जिसका वादी अधिवक्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, राम दत्त दिवाकर, बी एस फौजदार, राजेंद्र गुप्ता धीरज, राकेश नौहवार सहित तमाम अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए दलील दी थी कि 8 महीने बाद उक्त मामले में अभी अधिवक्ता कंगना की ओर से जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय मांग रहे हैं जो वाद की सुनवाई को विलंबित करने का एक सुनियोजित तरीका मात्र है।
कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आज की तिथि वास्ते संज्ञान बहस नियत की थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




