आगरा ।
उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस नवीन स्थानांतरण और नियुक्ति प्रक्रिया के तहत माननीय विनीता सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माननीय डा.दिव्यानंद द्विवेदी बने एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट:
माननीय विनीता सिंह से पहले इस पद पर कार्यरत माननीय डा.दिव्यानंद द्विवेदी का स्थानांतरण कर उन्हें एडीजे (ADJ) फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिले के कई अन्य न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और पदों में भी बदलाव किए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
माननीय बी. नारायणन: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) से अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर 22, आगरा बनाए गए हैं।
माननीय मोहित कुमार प्रसाद: सिविल जज (सीनियर डिवीजन, FTC) को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM), कोर्ट नंबर 9 की जिम्मेदारी दी गई है।
माननीय ईशा चौधरी: जो शामली (कैराना) से स्थानांतरित होकर आई हैं, उन्हें अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), कोर्ट नंबर 5 में तैनात किया गया है।
Also Read – आगरा: भ्रष्टाचार निवारण की नई विशेष अदालत ने खारिज की पहली जमानत, रिश्वतखोर लेखपाल को नहीं मिली राहत

माननीय आकांशा गुप्ता: फतेहाबाद से स्थानांतरित होकर अब ACJM, कोर्ट नंबर 11 का कार्यभार संभालेंगी।
माननीय अनुभव सिंह: ग्राम न्यायालय, किरावली से अब ACJM, कोर्ट नंबर 12 में स्थानांतरित किए गए हैं।
माननीय शिखा सिंह: अब न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट नंबर 1 का कार्यभार देखेंगी।
माननीय नजमा गोमाला: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर 1 में तैनात किया गया है।
माननीय अक्षिता मिश्रा को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 6 , माननीय चारु केन (बांदा से स्थानांतरित) को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 13 ,माननीय रजत शुक्ला (मेरठ से स्थानांतरित) को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 7, माननीय नेंसी तिवारी को न्यायिक मजिस्ट्रेट 2 बनाया गया है ।
बुनियादी ढांचा और स्टाफ सुनिश्चित करने के निर्देश:
जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और केंद्रीय नाजिर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन कोर्टों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है, वहां आवश्यक बुनियादी ढांचा (Infrastructure) और सहायक स्टाफ तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया जाएगा ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने ई-रिक्शा चलाकर की नामांकन यात्रा की शुरुआत, यूजीसी रोलबैक और सामाजिक एकता का दिया संदेश - October 6, 2026
- ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य - October 6, 2026
- पॉक्सो एक्ट मामला: आरोपी की जमानत अदालत ने की मंजूर - October 6, 2026




