आगरा /प्रयागराज 15 दिसंबर ।
इंडियन लायर्स एसोसिएशन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की साफगोई की सराहना की है और कहा है कि उनका उद्बोधन पूर्णतया संवैधानिक है। कुछ भी अनुचित नहीं कहा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा भारतीय संविधान निर्माताओं ने भारतीय संस्कृति को केंद्र में रखकर संविधान की रचना की है। केवल सनातन धर्म ही धर्म निरपेक्षता की सीख देता है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर यादव के समर्थन में आई अधिवक्ता परिषद

अन्य कोई ऐसा विदेशी पंथ नहीं जो पंथनिरपेक्षता को मानता हो। जनतंत्र में देश के बहुसंख्यक धर्म की भावना के अनुरूप शासन प्रणाली अपनाई गई है। जिसके कारण देश में शांति व भाईचारा बनाए हुआ है।
एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति यादव के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा लाए गये महाभियोग की कार्यवाही की निंदा की है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर यादव के समर्थन में आये संगठन
बैठक में उपाध्यक्ष भानु देव पांडेय व आर पी तिवारी, महासचिव जे बी सिंह ,मनोज निगम ने भी विचार रखे और न्यायमूर्ति यादव के बयान को संवैधानिक करार दिया। और कहा सच बोलना कोई अपराध नहीं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर को मिली बड़ी राहत, देवरिया जमीन मामले में अग्रिम जमानत मंजूर - March 20, 2026







