अभिषेक साहू बने मैन ऑफ़ द मैच,14 रन देकर झटके तीन विकेट
आगरा 12 अप्रैल ।
आगरा में चल रहे प्रथम ज्यूडिशियल एम्प्लॉयज़ टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच शनिवार को खेला गया। रेलवे ग्राउंड आगरा कैंट पर खेले गए दूसरा मैच ज्यूडिशियल वारियर्स ग्रीन का ज्यूडिशियल वारियर्स रेड से हुआ। ग्रीन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया।
ग्रीन टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 123 रन बनाए। इसके जबाब में रेड टीम 120 रन ही बना सकी। ग्रीन टीम के खिलाड़ी अभिषेक साहू ने चार ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट लिए जिन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

रेड टीम की कप्तानी विनीत कुमार और ग्रीन की कप्तानी धीरेन्द्र कुमार ने संभाली।
अंपायर की भूमिका सचिन भारद्वाज और सुरेन्द्र कुमार ने और कामेंटेटर की भूमिका नरेन्द्र यादव ने निभाई।
अगला मैच 14 अप्रैल को खेला जाएगा। 20 अप्रैल को फाइनल के बाद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




