कंगना रनौत मामले में 5 सितंबर को फिर होगी बहस, कोर्ट ने मंगाई मूल पत्रावली

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा :

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह के मामले में अगली सुनवाई 5 सितंबर 2025 को होगी।

आगरा के स्पेशल जज एमपी-एमएलए माननीय लोकेश कुमार की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निचली अदालत से मूल पत्रावली तलब करने का आदेश दिया है।

आज की सुनवाई में, वादी (शिकायतकर्ता) के वकील ने अपनी दलीलें पेश कीं, जबकि कंगना रनौत की ओर से कोई भी वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

Also Read – उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्तियों पर केंद्र सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

अभियोजन पक्ष की तरफ से एडीजीसी मोहित पाल ने भी बहस में हिस्सा लिया।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला लिया।

वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता रमा शंकर शर्मा की ओर से दुर्ग विजय सिंह भैया, सुरेंद्र लाखन, राजीव सिंह और बी.एस. फौजदार जैसे कई वकीलों ने बहस की।

अब कोर्ट 5 सितंबर को मूल पत्रावली के साथ मामले की दोबारा सुनवाई करेगा।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *