आगरा ७ मई ।
दहेज उत्पीड़न एवं अन्य धारा में आरोपित पति रोहित सोनी पुत्र जंग बहादुर सोनी निवासी कमला नगर, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र जिला जज माननीय संजय कुमार मालिक ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
थाना जगदीशपुरा में दर्ज मामले के अनुसार वादनी श्रीमती अमीषा की शादी आरोपी रोहित के साथ 4 दिसम्बर 22 को हुई थी।
Also Read – श्रीकृष्ण विग्रह केस की अगली सुनवाई 3 जुलाई को
दहेज से सन्तुष्ट नहीँ होने कें कारण आरोपी एवं अन्य ससुरालीजनों द्वारा वादनी को उत्पीड़ित कर मोटरसाइकिल एवं एक लाख रुपये की मांग की जाती थी।
आरोपी ने मांग पूरी नहीं होने पर वादनी को घर से निकाल दिया।
जिला जज ने आरोपी के अधिवक्ता अनिल अग्रवाल के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




