आगरा/प्रयागराज: ४ जुलाई ।
भीम आर्मी के संस्थापक और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ से जुड़े एक पुराने मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
चंद्रशेखर आज़ाद ने एक याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट से अपने खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रही पूरी कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। यह मामला 8 साल पुराना है, जिसमें सहारनपुर की एक जातीय हिंसा से जुड़ा हुआ है।
यह घटना 8 मई 2017 को सहारनपुर के रामनगर में हुई थी, जिसके बाद 9 मई 2017 को सहारनपुर के कोतवाली देहात थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी।
शिकायतकर्ता, पत्रकार सुधीर कुमार गुप्ता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि सुधीर गुप्ता रामनगर में हुई हिंसा और तनाव का जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे, तभी बवाल में भगदड़ मच गई और उपद्रवियों ने उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया था।
इस घटना की जांच के दौरान करीब 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें चंद्रशेखर आज़ाद को भी हिंसा भड़काने और अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया था।
हाल ही में, 10 मार्च 2025 को सहारनपुर की एसीजेएम कोर्ट ने चंद्रशेखर आज़ाद की डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था। ट्रायल कोर्ट के इस फैसले को चंद्रशेखर आज़ाद ने अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
उनकी याचिका पर जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच में सुनवाई चल रही है।
अगली सुनवाई 16 जुलाई को होने के साथ, सभी की निगाहें इस मामले पर टिकी हुई हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बने, डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीठासीन जज तक पहुंचने का प्रयास, न्यायमूर्ति ने स्वयं को सुनवाई से किया अलग - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत, गाजियाबाद दुष्कर्म केस की कार्यवाही पर लगाई रोक - July 31, 2026




