आगरा 10 अक्टूबर।
योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के प्रभु श्रीकृष्ण विग्रह के केस संख्या-659/2023 श्री भगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड आदि में आज भारत संघ को विपक्षी बनाने का आदेश हुआ।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 15 मार्च से जामा मस्जिद की सीढ़ियों का जीपीआर सर्वे (वैज्ञानिक सर्वे) का प्रार्थना पत्र विचाराधीन है।
न्यायालय के आदेश से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पहले ही विपक्षी बनाया जा चुका है।
वादी ने बताया कि उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिवक्ता विवेक कुमार के आपत्ति प्रार्थना पत्र पर भारत संघ को विपक्षी बनाने का प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर माननीय न्यायालय भारत संघ को विपक्षी बनाने का आदेश जारी कर दिया।
Also Read – छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी की जमानत स्वीकृत
वादी ने बताया कि पुरातत्व विभाग ने उक्त प्रार्थना पत्र केवल जीपीआर सर्वे को टालने के लिए दिया था कानूनी भाषा में भारत संघ और भारत सरकार के पक्ष को सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ही प्रस्तुत करेंगे परंतु पुरातत्व विभाग अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए ऐसा कर रही है।
न्यायालय ने सर्वे पर सुनवाई की तिथि 23 अक्टूबर नियत की है।
श्रीकृष्ण विग्रह केस न्यायाधीश माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव के न्यायालय में विचाराधीन है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




