फतेहपुर सीकरी केस की अगली सुनवाई 24 जुलाई को

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा २४ अप्रैल ।

आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के केस संख्या- 1049/2024 अजय प्रताप सिंह आदि बनाम केके मोहम्मद आदि की सुनवाई अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन में हुई, दौरान सुनवाई विपक्षी केके मोहम्मद के अधिवक्ता विवेक शर्मा ने केस से संबंधित सबूत माँगे।

जिस वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने न्यायालय से निवेदन किया कि अगली तिथि पर सभी सबूत पत्रवाली में दाखिल कर दिए जाएंगे व विपक्षी को उनकी प्रति उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Also Read – देश की सर्वोच्च अदालत ने 52 विद्यार्थियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो केस रद्द करने पर की केरल हाईकोर्ट की आलोचना

न्यायालय ने सबूतों को दाखिल करने का आदेश पारित करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 24 जुलाई नियत की।

दौरान सुनवाई वादी पक्ष के अधिवक्ता नरेश सिकरवार व एस पी सिंह सिकरवार न्यायालय में उपस्थित रहे।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *