आगरा/प्रयागराज, 23 जुलाई:
समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान को फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम खान द्वारा दाखिल दोनों याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
इस मामले में सभी पक्षों की बहस 1 जुलाई को पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा विधायक जाहिद बेग को बड़ी राहत, मिली जमानत
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद, एमपी/एमएलए कोर्ट में अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ ट्रायल जारी रहेगा।
यह मामला अब्दुल्ला आजम खान के कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट रखने और दो पैन कार्ड के इस्तेमाल से जुड़ा है।
अब उन्हें इन आरोपों का सामना निचली अदालत में करना पड़ेगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: “पैसों की वसूली के लिए धूमनगंज थाने को बना दिया गया ‘सिविल कोर्ट'” - March 27, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा “भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश, कोई भी मत ‘एकमात्र सच्चा धर्म’ होने का दावा नहीं कर सकता” - March 27, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026







