मांगें पूरी न होने तक निरंतर जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
आगरा 17 अक्टूबर ।
जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो पर दीवानी के अधिवक्ताओं के यहां हुई चोरियों का खुलासा न करने पर, पुलिस के मिली भगत होने के कारण लगातार मामले को दबाए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए दीवानी चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को निलंबित किए जाने अथवा दीवानी चौकी से हटाए जाने की मांग रखी ।
Also Read – दयालबाग आगरा में हुए शोध छात्रा हत्याकांड में बचाव पक्ष के गवाह से जिरह जारी

एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार (एडवोकेट) ने कहा कि उनका धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को चौकी से हटाया नहीं जाता या निलम्बित नहीं किया जाता एवं वास्तविक चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।
यदि चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है और चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस कमिशनर आगरा का पुतला फूंका जायेगा क्योंकि पुलिस कमिशनर आगरा को पूरे मामले की जानकारी है एवं अपने चौकी इंचार्ज को बचाने में लगे हुये हैं।
Also Read – आगरा में चल रहे कंगना रनौत के मामले में 18 अक्टूबर को होंगे गवाहो के बयान दर्ज
धरना प्रदर्शन करने वालों में जनमंच संयोजक चौ० अजय सिंह, बार कौसिंल प्रत्याशी पूरन सिंह राजपूत, डॉ० अम्बेडकर कल्याणकारी संघ के अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, आगरा हाईकोर्ट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मनीष सिंह व लोकेश शर्मा, संदीप शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा, रिंकू यादव, सुरेन्द्र सिंह, प्रवेन्द्र सिंह, एडवोकेट एसोशियेशन के दीपक बाबू, अरविन्द गौतम, उमेश दीक्षित, संदीप शर्मा उर्फ बाबा व अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




