आगरा: २२ जुलाई ।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधान मंडल दल के पूर्व नेता और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के विरुद्ध अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत अपील पर कल बुधवार को स्पेशल जज एमपी/एमएलए माननीय अनुज कुमार की कोर्ट में सुनवाई होगी।
तीनों नेताओं की ओर से उनके अधिवक्ता कोर्ट में बहस करेंगे।
Also Read – पत्नी और बच्चों के भरण-पोषण के लिए पति को ₹25,000/- प्रति माह देने का आदेश
गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में तीनों नेताओं के कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने बुधवार की तारीख तय करते हुए यह हिदायत दी थी कि उन्हें आज हर हाल में नियत तारीख़ पर उपस्थित रहना होगा, ताकि अपील का निपटारा हो सके।
इस मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि तीनों नेताओं को फोन पर सूचना दे दी गई है और वे कल कोर्ट में हाजिर रहेंगे।
अजय कुमार लल्लू और प्रदीप माथुर ने उन्हें फोन पर कोर्ट में आने की पुष्टि भी कर दी है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







