किसानों के अपमान मामले में सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध आगरा की अदालत में बहस गुरुवार को

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका पर अब गुरुवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस होगी।

यह मामला किसानों के अपमान और देशद्रोह से संबंधित है। पिछली सुनवाई में, निचली अदालत से मूल दस्तावेज नहीं पहुंच पाने के कारण बहस नहीं हो सकी थी।

स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) माननीय लोकेश कुमार ने दस्तावेज मंगाकर बहस के लिए गुरुवार की तारीख तय की थी।

शिकायतकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया और राजीव सिंह ने कोर्ट में संविधान की कुछ नजीरें पेश की थीं।

अब सभी की निगाहें गुरुवार को होने वाली बहस पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि मामले में आगे क्या होगा ?

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *