आगरा:
24 मई 2025 को ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुईं असहाय विधवा श्रीमती ऊषा अरोरा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने बड़ी राहत दी है।
सायबर अपराधियों द्वारा ठगे गए ₹2,71,700/- की कुल राशि में से, सायबर सेल द्वारा होल्ड किए गए ₹1,27,000/- को कोर्ट ने श्रीमती अरोरा के पक्ष में रिलीज करने का आदेश दिया है।
Also Read – 34 साल बाद मिला न्याय: कस्टम एक्ट का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

मामला और कार्रवाई:
यह मामला आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट पार्क की निवासिनी श्रीमती ऊषा अरोरा पत्नी स्व. रमेश अरोरा से संबंधित है।
* घटना: 24 मई 2025 को सायबर अपराधियों ने उनकी केनरा बैंक, संजय प्लेस शाखा के खाते से ₹2,71,700/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी की।
* सायबर सेल का हस्तक्षेप: श्रीमती ऊषा अरोरा की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सायबर सेल ने ठगी गई राशि में से ₹1,27,000/- को तुरंत होल्ड करा दिया था।
Also Read – विवेचक की गैर-हाजिरी पर सख्त आगरा कोर्ट, DGP लखनऊ को हाजिर कराने का निर्देश

* कोर्ट का आदेश: श्रीमती ऊषा अरोरा ने अपने अधिवक्ता मुनेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई के बाद, सीजेएम माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने होल्ड की गई ₹1,27,000/- की राशि को विधवा के हक में रिलीज करने का आदेश दिया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।
पीड़िता की ओर से कोर्ट में पैरवी अनिल अग्रवाल एडवोकेट ने की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




