“न्याय के साथ सेवा – मानवता का सच्चा उत्सव”
आगरा, 9 मई 2026।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को आगरा दीवानी परिसर में न्याय और सेवा का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक ने रिबन काटकर दीवानी अन्न सेवा स्टॉल का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह:
इस अवसर पर नोडल प्रभारी माननीय अमरजीत जी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शारिब अली जी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय पंकज कुमार जी, विशेष न्यायाधीश माननीय महेश नौटियाल जी, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शिवानंद गुप्ता जी और जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन का उद्देश्य:
यह सेवा आयोजन पूज्य गुरुदेव बहुश्रुत जय मुनि जी एवं गुरु हनुमंत आदीश मुनि जी के आशीर्वाद तथा श्रीमती सुदेश कुमारी जैन की प्रेरणा से, स्वर्गीय श्री प्रीतम चंद जैन की पुण्य स्मृति में किया गया।
सेवा स्टॉल के माध्यम से अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों और वादकारियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।
प्रसाद और सेवा:
अन्न सेवा में आगंतुकों को गर्मागर्म पूड़ियाँ, आलू-टमाटर की सब्जी, मिक्स अचार और आगरा का प्रसिद्ध पेठा प्रसाद स्वरूप परोसा गया। सेवा कार्य में एडवोकेट विवेक कुमार जैन, एडवोकेट बलवीर सिंह, सीए वीरेन अग्रवाल, जय कुमार और बनवारी सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
टीम ने उत्साह और समर्पण के साथ अपने हाथों से 600 से अधिक लोगों को भोजन कराया।
दीर्घकालिक सेवा यात्रा:
ज्ञातव्य है कि पिछले आठ माह से अधिक समय से दीवानी जिला अदालत अन्न सेवा प्रतिदिन कोर्ट लंच टाइम में दीवानी के द्वार संख्या चार के सामने लगाई जाती है।
यह सेवा प्रसादम, ओसवाल और नवकार फाउंडेशन के बैनर तले संचालित होती है।
इसका संचालन एडवोकेट विवेक कुमार जैन द्वारा किया जाता है, जिनके साथ एडवोकेट बलवीर सिंह, सीए वीरेन अग्रवाल, ध्रुव जैन, एडवोकेट नरेश कुमार और बनवारी सिंह का सहयोग रहता है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin





