आगरा/प्रयागराज:
कोडीनयुक्त कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को 15 दिसंबर तक के लिए अंतरिम राहत प्रदान की है। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार, 15 दिसंबर को होगी।
जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अचल सचदेव की डबल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की।
जानिये क्या है मामला ?
याचिकाकर्ताओं ने गाजियाबाद, वाराणसी, और जौनपुर में दर्ज हुए मामलों को चुनौती दी है। इनमें कथित सिंडिकेट के फरार सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद समेत कई अन्य आरोपी शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से एफआईआर रद्द करने और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।
Also Read – राष्ट्रीय लोक अदालत: आगरा में 13 दिसंबर को होगा आयोजन, 5.25 लाख से अधिक मामले निस्तारण के लिए चिन्हित

कोर्ट का आदेश:
कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया है कि:
* जो भी याचिकाकर्ता देश में मौजूद हैं, उनकी सोमवार, 15 दिसंबर तक गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
* कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि इस राहत के बदले में सभी याचिकाकर्ताओं को जांच एजेंसी का पूर्ण सहयोग करना होगा।
यह अंतरिम आदेश सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के लिए एक अस्थाई राहत लेकर आया है, जबकि मामले में अंतिम फैसला 15 दिसंबर को अगली सुनवाई के बाद आने की संभावना है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर को मिली बड़ी राहत, देवरिया जमीन मामले में अग्रिम जमानत मंजूर - March 20, 2026







