घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने का किया था विरोध
आगरा 24 नवंबर ।
महिला के साथ मारपीट, अश्लील हरकत आदि आरोप में एसीजेएम 9 माननीय मोहित कुमार प्रसाद ने चार के विरुद्ध थानाध्यक्ष नाई की मंडी को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादनी मुकदमा श्रीमती नीना सिंह पत्नी गोपाल सिंह निवासी गुदड़ी सूत थाना नाई की मंडी, जिला आगरा ने अपने अधिवक्ता सिद्धार्थ कर्दम के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि 12 अक्टूबर 2024 की शाम 7.30 बजे करीब नाई की मंडी निवासी गण कल्लू धाकड़, गटुआ, गौतम धाकड़ एवं कल्लू धाकड़ के बहनोई ने वादनी के दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर दी, जिसका वादनी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने वादनी के साथ गाली गलौज, मारपीट एवं अश्लील हरकत की, सभी आरोपी शराब के नशे में मदहोश थे।
Also Read – नाबालिग से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 20 वर्ष कैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना

एसीजेएम 9 माननीय मोहित कुमार प्रसाद ने वादनी के अधिवक्ता के तर्क पर आरोपियो कें विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष नाई की मंडी को दियें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- टोयोटा फॉर्च्यूनर चोरी के मामले में आरोपी रिजवान को आगरा अदालत से मिली जमानत - March 23, 2026
- हर्ष फायरिंग में मौत: आगरा की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के दोषी को सुनाई 7 वर्ष की कैद - March 21, 2026
- आगरा: कोर्ट में गवाही देने नहीं पहुंचे दरोगा, पाक्सो कोर्ट ने पुलिस आयुक्त को वेतन रोकने के दिए आदेश - March 21, 2026







