आगरा 08 अक्टूबर।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं अन्य आरोप में आरोपित राजा राम पुत्र देबू शाहू निवासी मोती महल शंभु नगर थाना एत्मादौल्ला जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र जिला जज माननीय विवेक संगल ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Also Read – पुलिस दल पर जान लेवा हमले के आरोपियों को 5 वर्ष की कैद

मामले के अनुसार मुकदमे के वादी लेखपाल प्रताप सिंह ने थाने पर तहरीर दें, आरोप लगाया कि आरोपी राजा राम एवं अन्य ने 300 वर्ग मीटर करीब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। इनके द्वारा भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था।
Also Read – 15 वर्षीया किशोरी से दुराचार आरोपी को हाईकोर्ट ने दी जमानत
नजूल जिलेदार द्वारा उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया था। पुलिस ने भी आरोपियों को पुनः अतिक्रमण नही करने के आदेश दिये थे। उसके बाद भी आरोपियों ने पुनः 5-6 फीट की दीवार बना निर्माण करना शुरू कर दिया था।
जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिये की झूठा गुडवर्क दर्शाने के लिये उसे आरोपित किया गया है।
Also Read – एक दूसरे की शक्ल से नफरत करने वाले गले लग हुए कोर्ट से हुये विदा, गिले शिकवे हुए दूर
आरोपी किराये पर निवास करता हैं । उसे उक्त भूमि से कोई सरोकार नहीं हैं ।
जिला जज ने आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







