आगरा 12 दिसंबर ।
पुलिस पर जानलेवा हमला एवं अन्य धारा में आरोपित नेत्र पाल उर्फ नित्तो पुत्र थान सिंह निवासी ग्राम बुधौली थाना खेरागढ़ जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र जिला जज माननीय विवेक संगल ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये है ।
थाना खेरागढ़ में दर्ज मामले के अनुसार 14 सितम्बर 24 की रात्रि नियंत्रण कक्ष से सूचना प्रसारित हुई । थाना सैंया क्षेत्र में तीन मोटरसाइकिल सवार संदिध युवकों को रुकनें का इशारा करने पर वह बेरियर तोड़ खेरागढ़ की तरफ भाग रहें हैं।
Also Read – ट्यूबबेल पर दस हॉर्सपावर की विद्युत चोरी कर अवैध आटा चक्की चलाने का आरोपी बीस साल बाद बरी

जिस पर खेरागढ़ पुलिस द्वारा उनकीं घेराबन्दी करने पर उन्होनें पुलिस दल पर फायर किये। जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये।
जिला जज ने घटना में किसी पुलिस कर्मी के चोट नहीं आने एवं घटना का स्वतंत्र गवाह नहीँ होने के आधार पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




