वन सरंक्षण अधिनियम एवं पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम उल्लंघन का लगाया आरोप
अक्टूबर माह में डांडिया, भजन संध्या एवं दशहरे मेले का किया था आयोजन
आयोजन कें लियें सैकड़ो पेड़ो को काटने का लगा आरोप
आगरा 11 नवंबर ।
तीन दिवसीय डांडिया रास, भजन संध्या एवं दशहरा मेले के आयोजन हेतु सैकड़ो हरे पेड़ो को कटवाने पर नेहरू नगर क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध मुकदमे हेतु अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है ।
Also Read – टक्कर मारने का आरोप लगा कर जेब से 13 हजार रुपये निकाल ने वाले आरोपी की जमानत स्वीकृत

मामले के अनुसार कृष्ण कृपाल सिंह चौहान द्वारा अधिवक्ता रेखा चौहान के माध्यम से एसीजेएम प्रथम माननीय पंकज कुमार की अदालत में नेहरू नगर आवास समिति (नेहरू नगर क्लब) के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध वन सरंक्षण अधिनियम एवं पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि नेहरू नगर आवास समिति द्वारा 11-12-13 अक्टूबर 2024 को डांडिया रास, भजन संध्या एवं दशहरे मेले का आयोजन किया था ।
Also Read – धोखाधड़ी ,आपराधिक षड्यन्त्र आरोप में पत्नी एवं आगरा नगर निगम कर्मियों के विरुद्ध मुकदमे के आदेश
इस दौरान समिति द्वारा सैकड़ो हरे पेड़ो को कटवा कर पर्यावरण को गम्भीर क्षति पहुंचाई गई। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर प्रार्थी ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करनें पर अदालत ने थाना हरीपर्वत से आख्या तलब करने के आदेश दियें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश - November 19, 2026
- सेना में कार्यरत पति को पत्नी और पुत्री के भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये मासिक देने के आदेश - November 19, 2026
- पुलिस की लापरवाही पर अदालत सख्त, चरस बरामदगी के आरोपित को 16 वर्ष बाद किया बरी - November 19, 2026




