दविश के नाम पर तड़के तीन बजे घर में घुस मारपीट लूट का आरोप
विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र ने 29 मार्च कें लिये थाने से आख्या की तलब
आगरा 25 मार्च ।
दविश के नाम पर तड़के तीन बजे करीब दीवार फांद घर में घुस महिला, बच्चों से मारपीट एवं जेवर, मोबाइल लूट के मामले में थानाध्यक्ष फतेहपुर सीकरी सहित सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र माननीय दिनेश तिवारी ने 29 मार्च के लिये थाना सिकन्दरा से आख्या तलब की।
Also Read – समुचित साक्ष्य के अभाव में और वादी के गवाही से मुकरने पर मारपीट कर घातक चोटे पहुंचाने के आरोपी बरी

मामले के अनुसार श्रीमती सुनीता पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम अरसेना, थाना सिकन्दरा, जिला आगरा ने थानाध्यक्ष फतेहपुर सीकरी धर्मेंद्र दहिया, अरविंद कुमार तोमर निरीक्षक अपराध, प्रशिक्षु एसआई शुभम सिंह, प्रशिक्षु महिला एसआई स्वाति कुमारी, पुलिस कर्मी हरीशंकर, हेमंत कुमार एवं चालक वेदवीर सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाबत विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उक्त लोगो ने दविश के नाम पर 13 मार्च 2025 की तड़के तीन बजे घर की दीवार फांद घर में प्रवेश कर सोते लोगों को जगा कर उनके साथ मारपीट की।
पुलिस कर्मियों द्वारा घर की महिलाओं एवं बच्चों से भी मारपीट कर दो मोबाइल एवं जेवर लूट लिये।
प्रार्थनी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष कुमार दीक्षित कें माध्यम से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर अदालत ने अग्रिम सुनवाई हेतु 29 मार्च के लिये थाना सिकन्दरा से आख्या तलब की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




