हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
आगरा 2 सितंबर।
कौशांबी के अधिवक्ता छविराम के ऊपर विगत दिवस हुऐ जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को सेशन कोर्ट आगरा के अधिवक्ताओ ने रोष व्यक्त किया।
दीवानी कचहरी के अधिवक्ता एम.जी. रोड स्थित भारत माता की प्रतिमा के पास जुटे और वकील पर हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
Also Read – दो पक्षों के मध्य हुये संघर्ष में 9 आरोपियों की जमानत स्वीकृत
विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि कौशांबी में दबंग, भू माफियों द्वारा दलित की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था।
भू स्वामी दलित का साथ देने पहुंचे अधिवक्ता छविराम पर जान लेवा हमला कर दिया गया जिसमें अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में घायल अधिवक्ता जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अधिवक्ता भाईयों पर हमलों की घटनाओं में तत्काल मुकद्दमा और शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गईं तो मजबूरन वकील समाज को आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
Also Read – तहसील दार फतेहाबाद सहित 9 के विरुद्ध मुकदमे हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत
प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीन शर्मा, राजीव कुमार सिंह, सरोज यादव, साइना खान, शबनम दिलदार, मेघ सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




