शादी के बाद वैचारिक मतभेद होने पर वर्ष 2021 से रह रहे थे अलग
आगरा 16 मई 2025
शादी के एक वर्ष बाद ही वैचारिक मतभेद होने पर पति पत्नी अलग रहने लगे। पत्नी द्वारा पति से सात लाख रुपये प्राप्त कर दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।
मामले के अनुसार दयाल बाग निवासनी युवती की शादी वर्ष 2020 में कमला नगर निवासी युवक से हुई थी।
शादी के बाद ही दोनों के मध्य वैचारिक मतभेद एवं छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव होने पर एक वर्ष बाद ही दोनों अलग अलग रहनें लगे।
Also Read – आगरा के पुराने बाज़ार लुहार गली की दुकानों में चोरी प्रयास आरोपी की जमानत स्वीकृत
पत्नी ने अपने पति से भरण पोषण राशि के रूप में एक मुश्त सात लाख रुपये प्राप्त कर दोनों ने आपसी सहमति से विवाह विच्छेद हेतु अदालत में याचिका प्रस्तुत की जिसे स्वीकार कर अदालत ने दोनों के मध्य विवाह विच्छेद के आदेश दिये।
उक्त मामले में पैरवी अधिवक्ता शिव शंकर मुदगल ने की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा: 17 साल लंबे विचारण के बाद शासकीय कार्य में बाधा के आरोपी बरी, गवाही के लिए नहीं पहुंचे वादी टीएसआई - February 5, 2026
- राहत: साइबर ठगी की ₹3.05 लाख की राशि पीड़िता को वापस मिलेगी, आगरा कोर्ट ने दिए अवमुक्त करने के आदेश - February 5, 2026
- आगरा: अधिवक्ता व उनके बुजुर्ग पिता से अभद्रता का मामला, कोर्ट ने तत्कालीन दरोगा समेत तीन को किया तलब - February 5, 2026








1 thought on “वर्ष 2020 में हुई शादी के बाद वैचारिक मतभेद के चलते पत्नी ने 7 लाख रुपये प्राप्त कर ले लिया तलाक”