आगरा/प्रयागराज।
आगरा के ताजमहल परिसर में ‘भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय’ मंदिर होने का दावा करने वाली एक महत्वपूर्ण याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
इस मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच द्वारा की जाएगी।
यह याचिका स्वयं ‘भगवान श्री अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय’, अधिवक्ता हरि शंकर जैन और चार अन्य व्यक्तियों की ओर से संयुक्त रूप से दाखिल की गई है।
याचिका में मुख्य रूप से विवादित परिसर की वैज्ञानिक और तथ्यात्मक स्थिति जानने के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त कर सर्वेक्षण कराने की मांग की गई है।

याचिकाकर्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष गुहार लगाई है कि आगरा के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज और उससे पूर्व सिविल जज (सीनियर डिवीजन), आगरा द्वारा पारित किए गए आदेशों को पूरी तरह से रद्द किया जाए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले आगरा की ट्रायल कोर्ट ने ताजमहल परिसर का सर्वे कराने के लिए एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग को खारिज कर दिया था।
निचली अदालत के उसी फैसले को चुनौती देते हुए अब याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख किया है।
आज होने वाली सुनवाई इस कानूनी विवाद में आगे की दिशा तय करेगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- ताजमहल परिसर में ‘तेजो महालय’ होने के दावे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, सर्वे के लिए एडवोकेट कमिश्नर की मांग - July 6, 2026
- बच्चों के खेल के मैदान में व्यावसायिक प्रदर्शनी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बांदा विकास प्राधिकरण को लगाई कड़ी फटकार - July 6, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: मदरसों की एटीएस जांच पर रोक लगाने से इनकार, याचिका खारिज - July 3, 2026




